खेरागढ़। विद्युत सब स्टेशन खेरागढ़ से जुड़े क्षेत्रों में शुक्रवार 10 से 17 अप्रैल तक बिजली की कटौती की जाएगी। 11 केवी नए फीडर के निर्माण कार्य के चलते उपभोक्ताओं को अगले 8 दिन तक पांच घंटे विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (5 घंटे)। बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।