-फोटो 54 : कार्यक्रम में मौजूद विधायक राजेश जून व प्रधान शतीश नंबरदार। स्रोत एसोसिएशन
बहादुरगढ़। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन से जुड़े नंबरदारों की बैठक एसोसिएशन के प्रधान सतीश नंबरदार के कार्यालय पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक राजेश जून को नंबरदारों ने पत्रक सौंपकर समस्याओं को दूर करने की मांग की। इस दौरान नंबरदारों की नियुक्ति करने की मांग की गई।
बैठक में नंबरदारों ने विधायक राजेश जून को बताया कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। नंबरदारों ने मांग पत्र में नंबरदारों की नियुक्ति शुरू करने, मानदेय को बढ़ाकर 20,000 करने की मांग की गई।
प्रधान सतीश नंबरदार ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ती महंगाई के बीच इतना कम मानदेय उनके लिए पर्याप्त नहीं है और इससे उनके कार्यों का सम्मान भी प्रभावित होता है।
बैठक में जयभगवान, धर्म सिंह, सुरेंद्र ,धारा सिंह, प्रदीप मलिक डाबोदा, सुरेंद्र निलौठी, रणबीर नंबरदार छारा, नरेश नंबरदार छारा, रमेश नंबरदार खेड़ी जसौर मौजूद रहे।