फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल, सड़कों से नहीं उठा 60 टन कूड़ा

विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में ठेकेदार के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। इससे बहादुरगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पहले 13 वार्ड प्रभावित थे, लेकिन वीरवार से पूरे शहर में सफाई और कूड़ा उठान बंद होने लगा। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने दावा किया कि चोरी-छिपे करीब 50 प्रतिशत कूड़े का उठान कराया गया है, इसके बावजूद करीब 60 टन कूड़ा सड़कों, गलियों और कालोनियों में पड़ा है। बारिश के कारण हड़ताल लंबी चलने पर कूड़ा सड़ने से दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा है।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राज्यव्यापी हड़ताल जारी है। कर्मचारियों की मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा बंद करना, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के पत्र जारी करना शामिल है।

कर्मचारियों के अनुसार छह अगस्त से हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार ने न पत्र जारी किया और न बातचीत के लिए बुलाया। इसके चलते हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता और सचिव अमित के मंच संचालन में धरना जारी है। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इंद्रमल, जय भगवान, सुनीता, जिला सदस्य सोनू, पूर्व कैशियर संदीप, नन्दराम दरोगा, कुलदीप दरोगा, सफाई कर्मचारी भीम सिंह, बिटु, प्रीतम, मनजीत, विक्रांत, अमन, कांता, प्रमिला, उषा, अनीता व पे-रोल के सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें