झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर इस बार प्रधान पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने चुनावी मैदान में है। इसमें अजीत सोलंकी, अजय डागर व मनोज गौड़ प्रधान पद के प्रत्याशी के रूप में शामिल हैं।
अजीत सोलंकी बार एसोसिएशन झज्जर के चार बार प्रधान और एक बार उप प्रधान बन चुके हैं। अजय डागर बार एसोसिएशन झज्जर में लगातार दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। वह इससे पहले बार एसोसिएशन झज्जर के सचिव रह चुके हैं। मनाेज गौड़ बार एसोसिएशन झज्जर में पहली बार प्रधान पदक के लिए चुनाव लड़ेंगे। वह इससे पहले उप प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उसमें वह हार गए थे। चुनाव अधिकारियों की तरफ से बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को आगामी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।