फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा के गांव गंगथला के महेंद्र का नाम गैलेंट्री अवार्ड के लिए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा के गांव गंगथला के महेंद्र का नाम गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए घोषित
विज्ञापन

खुर्जा। जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव गंगथला निवासी सीआरपीएफ में तैनात जवान महेंद्र कुमार का नाम राष्ट्रपति द्वारा विगत 26 जनवरी को गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए घोषित किया गया। जवान महेंद्र कुमार ने जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा सेक्टर में अपनी टीम के साथ मिशन ऑलआउट के तहत गजवत उल हिंद के छह दहशतगर्दों को ढेर किया था। फिलहाल उनकी तैनाती पुलवामा जिले में है।
विज्ञापन

जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगथला निवासी हवलदार (एसओजी ग्रुप) महेंद्र कुमार 43 पुत्र कुंवरपाल सिंह को विगत 26 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके अदम्य साहस और वीरता दिखाने के लिए पीएमजी (पुलिस मेडल ऑफ गैंलेट्री) वीरता पदक के लिए नाम घोषित किया है। जवान महेंद्र ने बताया कि विगत 22 दिसंबर 2018 को जम्मू-कश्मीर संभाग के जिला अवंतीपुरा के गांव पारंपरा में मिशन ऑलआउट के तहत उन्हें आतंकवादियों के मूवमेंट की सूचना रात आठ बजे मिली थी। जिसके बाद पारंपरा गांव में पूरी रात उन्होंने टीम के साथ सर्च अभियान चलाया। अगले दिन सुबह 7.45 पर जब जवानों ने आतंकवादियों को घेर लिया तो भागने के लिए उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवान महेंद्र ने अपनी एसओजी टीम संग मोर्चा संभालते हुए गजवत उल हिंद जाकिर मूसा नामक आतंकवादी संगठन से जुड़े छह दहशतगर्दों को आमने-सामने की फायरिंग में ढेर कर दिया था। उनके परिवार में माता भाग्यवती देवी और पांच भाई हैं। इनमें से महेंद्र कुमार तीसरे नंबर के हैं। जवान महेंद्र कुमार बीस सालों से सीआरपीएफ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें