अखनूर। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा की तरफ से बुधवार को भगवान परशुराम मंदिर में प्रधान अशोक शास्त्री की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में चुने गए डीडीसी और बीडीसी, सरपंच, पंच को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे। समारोह में म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान सुरेंद्र शर्मा, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, शारदा भाऊ, भूषण बराल, बीडीसी चेयरमैन किरण पवार, डीडीसी सदस्य सूरज सिंह, बीडीसी चेयरमैन सुषमा देवी, राहुल देव सहित सरपंचों को भी सम्मानित किया गया। प्रधान अशोक शास्त्री ने कहा कि चुने प्रतिनिधियों को सम्मानित करना गौरव की बात है। झ्स मौके पर सरपंच रोहित शर्मा, अनू शर्मा, रछपाल शर्मा, त्रिलाचन दत, पार्षद कर्ण सिंह, पूर्व प्रधान ब्राह्मण सभा, थोडू राम, दयाल खजूरिया, मंगू राम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद