फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान सक्षम शर्मा ने बनाए 81 रन

विज्ञापन
18jjrp12- झज्जर। सक्षम शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। फतेहाबाद और भिवानी की टीम के बीच खेले गए अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच में भिवानी की टीम ने एक विकेट से जीत दर्ज की। मैच में बहादुरगढ़ निवासी फतेहाबाद टीम के कप्तान सक्षम शर्मा ने 81 रनाें की पारी खेली।
रोहतक के भिवानी रोड स्थित 22 यार्ड्स ग्राउंड में फतेहाबाद और भिवानी की टीम के बीच अंडर-19 अंतर जिला प्रतियोगिता का क्रिकेट मैच खेला गया। भिवानी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहाबाद की टीम 45.4 ओवरों में 223 रनाें पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी में सक्षम शर्मा ने 77 गेंदों में सात चौकों व पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिवानी की टीम ने 49.3 ओवरों में 9 विकेट पर 227 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान सक्षम शर्मा ने चार ओवरों की गेंदबाजी की, जिसमें 39 रन दिए। इसके साथ उन्होंने एक कैच भी पकड़ा। फतेहाबाद की टीम ने अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन मैचों में जीत दर्ज और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें