फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में लगी आग से गृहस्थी जली

Mon, 29 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
ट्रेलर में लगी भयंकर आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिसोलर गांव निवासी एक कृषक के घर रविवार को आग लग गई। परिवार के लोग बेटे की शादी को लेकर रस्म अदायगी करने बेटे के ननिहाल गए थे। आग पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। घर का नगदी, सामान जल गया।
विज्ञापन


सिसोलर गांव निवासी तुलसीराम के बेटे की शादी दो जून को है। रविवार सुबह वह बेटे और पत्नी के साथ शादी की रस्म अदायगी के लिए अपनी ससुराल निवादा गांव गया था। 14 साल की बेटी को पड़ोस में छोड़ गया और घर में ताला लगा दिया था। दिन में 12 बजे इस मकान से आग की लपटें उठने लगीं।

पड़ोसी व ग्रामीणों ने आग बुझाई पर काफी सामान जल गया। प्रधान विजय शंकर प्रजापति ने बताया कि आग से क्षति लाखों की है। तुलसीराम को घटना की सूचना दे दी गई है। उसके वापस आने के बाद ही क्षति की सही जानकारी हो सकेगी। इस आग ने आसपास के मकानों के छप्पर व खपरैल आग बुझाते समय क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें