फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमल किशोर के समर्थन में आए व्यापारी, छह जून को बाजार रखेंगे बंद

Mon, 29 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सोनीपत
विज्ञापन
एसआई मामले में विमल किशोर व राहुल का नाम हटवाने के लिए बाजार बंद का आह्वान करते गीता भवन मार्केट के व्यापारी। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
मुरथल थाने में एएसआई विरेंद्र सिंह की मौत के मामले में नामजद आप नेता विमल किशोर के समर्थन में व्यापारियों ने रविवार को बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने छह जून को बाजार बंद करने का फैसला लिया और अन्य दुकानदारों से भी बंद का आह्वान किया।
विज्ञापन


गीता भवन मार्केट की अध्यक्ष दिव्या लाल ने कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। एएसआई की मौत के मामले में साजिश दिखाई दे रही है, लेकिन 25 दिन बाद भी विमल किशोर को क्लीन चिट नहीं दी गई है। जांच के नाम पर दोषियों को बचाया जा रहा है। उनकी मांग है कि मामले की जल्द किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए। वहीं, विमल किशोर व राहुल का एफआईआर से नाम हटाया जाए। इस दौरान अश्वनी तनेजा, रवि नारंग, लक्की बत्रा, अंकुर चावला, सतीश मलिक, प्रवीण बत्रा, सुरेश शर्मा संजय मक्कड़, अनिल बिन्नी, सुनील कुमार, कृष्ण रेलन, संजय, राकेश, वेद प्रकाश, यशधीर, मानिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें