फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत दिवस पर शहीदों को किया याद

Wed, 23 Mar 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शहीद द‌िवस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भाजपा ने राजधानी दून में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहादत दिवस पर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के कन्हैया और देशद्रोहियों पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन


महानगर कार्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के प्रांतीय नेता भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि देश के अंदर कन्हैया जैसे देशद्रोही पैदा हो गए हैं। नेता बिरादरी के कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे देशद्रोहियों की ढाल बन रहे हैं।

शशि थरूर के बयान की निंदा
भाजपा ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कन्हैया की तुलना शहीद भगत सिंह से की थी। होली के आयोजन में देशभक्ति के गीत गाने का भी आह्वान किया है। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, उमेश अग्रवाल, राजेंद्र ढिल्लो, आदित्य चौहान, महेश पांडे आदि शामिल रहे। उधर, दून बार एसोसिएशन ने भी बार भवन में शहीदों के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
विज्ञापन


गाए देशभक्ति के गीत
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद अधिवक्ताओं ने देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए। सभा का संचालन एसोसिएशन के सचिव अनिल गांधी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ हरिसिंह, शंभू प्रसाद ममगाईं, भानू प्रताप सिसौदिया, आशुतोष गुलाटी, विनोद रसिया, एसएसी मौर्य, प्रवीन रावत आदि मौजूद रहे।

मसूरी में शहीदे आजम को श्रद्धांजलि
मसूरी में शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर पिक्चर पैलेस चौक पर उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उनके जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने वालों में संस्कृति संरक्षण एवं मेला वर्गीकरण अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, भाकपा सचिव सतीश कुमार, आरपी बडोनी, देवी प्रसाद गोदियाल, सतीश चंद्र ढौंढियाल, ममता कुमार समेत वामदलों से जुड़े मजदूर और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें