फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों के खिलाफ विवादित बयान देने वाली मधु मिश्रा पद से बर्खास्त

Tue, 05 Apr 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधु मिश्रा को भारी पड़ गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. मधु ने तीन अप्रैल को अलीगढ़ के रामलीला मैदान में परशुराम सेवा संस्थान की ओर से आयोजित विप्र (ब्राह्मण) सम्मेलन में विवादित बयान देकर खलबली मचा दी थी। उन्होंने कहा था कि आज संविधान के सिर पर बैठने वाले लोग कल तक उनके (ब्राह्मणों के) जूते साफ करते थे। आज वे तुम्हारे हुजूर हो गए हैं।

उनका यह बयान शनिवार से ही सोशल मीडिया में छाया हुआ है। उनकी टिप्पणी को दलित और पिछड़ा विरोधी माना जा रहा है। उनके बयान पर आलोचना बढ़ती देख भाजपा ने सोमवार को डॉ. मधु पर कार्रवाई कर दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने विवादित बयान पर मधु को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहा था मधु मिश्रा ने

‘....आज तुम्हारे सिर पर बैठ कर संविधान के सहारे जो राज कर रहे हैं। याद करो... वो कभी तुम्हारे जूते साफ किया करते थे। आज तुम्हारे हुजूर हो गए हैं..। क्यों..? हम बंट गए..। हम विभाजित हो गए...। मेरे छोटे भाई सतीश गौतम (सांसद अलीगढ़) को शायद आज से 40 वर्ष बाद का भारत दिख रहा है कि तुम्हारे बच्चे फिर गुलाम न हो जाएं। कहीं फिर से हुजूर न कहने लगे उन्हें, जिन्हें तुम अपने बराबर में बैठाना पसंद नहीं करते। उठो, जागो और जब तक अपने अधिकार न ले लो तब तक सतीश गौतम की तर्ज पर युद्ध करते रहो।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें