बहादुरगढ़। आसौदा टोडरान गांव के जगदीश ने झोपड़ी में पेट्रोल-डीजल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
शिकायत में बताया कि वह एक प्लाॅट में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। 14-15 जून की रात झोपड़ी पर पहुंचे तो झोपड़ी जल रही थी। आग लगने से झोपड़ी में रखा तख्त, खाट, बैटरी, पानी की मोटर, फर्राटा पंखा और चार कुर्सियां जलकर राख हो गई। आसौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद