फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति के हादसे का झांसा देकर महिला को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे थाने में प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पति के दोस्तों और उनके साथियों पर पति के झूठे हादसे की सूचना देकर उसे अपने साथ ले जाने, नशीला पदार्थ पिलाने और कोलकाता ले जाकर शोषण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति के परिचित व्यक्ति ने उसे बताया कि उसके पति का हादसा हो गया है। इलाज के लिए सोने-चांदी के जेवर लेकर चलने को कहा। इसके बाद वह उनके साथ चली गई। महिला का आरोप है कि महेसरा पुल के नीचे पानी पिलाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया गया। पीड़िता के अनुसार, जब उसे होश आया तो वह कोलकाता के किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे में बंद थी। महिला ने आरोप लगाया कि वहां करीब दो सप्ताह तक उसके साथ जबरदस्ती की गई। इसके बाद घर पहुंचाने की बात कहकर उसे गोरखपुर के सहजनवा स्थित एक होटल में ले जाया गया, जहां भी उसके साथ गलत हरकत की गई।
महिला ने बताया कि इसी दौरान वह किसी तरह अपने पति से संपर्क करने में सफल रही। पति होटल के पास पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे बेचने की कोशिश की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पीपीगंज पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि मामले में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें