फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला असर दिखा, थमे रहे बसों के पहिए

Fri, 02 Sep 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल रही, जिसका मिला जुला असर देखने को मिला। वहीं, इसके चलते रोडवेज बसों के पहिए थमे रहे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के नेताओं ने कहा कि हड़ताल को विफल करने की तमाम कोशिशों के बावजूद रोडवेज का पूरे प्रदेश में चक्का जाम रहा। फतेहाबाद में यूनियन के प्रधान एसएस पूनिया सहित 20 अन्य कर्मियों को हिरासत में लिया गया, जबकि जींद में सैकड़ों कर्मियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।
विज्ञापन


यूनियन नेता धर्मबीर हुड्डा, अनूप सहरावत सहित अन्य नेताओं ने एक बयान में कहा है कि हड़ताल से एक दिन पहले ही सभी डिपो पर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई थी। उधर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट, महासचिव सुभाष लांबा सहित अन्य नेताओं ने भी हड़ताल के सफल होने का दावा किया।

कर्मियों की मांगों में दो वर्ष की सेवाएं पूरी कर चुके सभी कर्मचारियों को नियमित करने, 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान लागू करने, विभागों में खाली पड़े लाखों पदों पर स्थायी भर्ती, आउटसोर्सिंग बंद करने, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधनों के प्रस्तावाें को वापस लेने, आयकर छूट की सीमा बढ़ाने, जीपीएफ/ईपीएफ की ब्याज दर में बढ़ोतरी, रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल और बिजली संशोधन बिल-2014 को वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक, आवश्यक वस्तुआें पर वायदा व्यापार बंद करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 चालकों और 903 स्टोरमैन की भर्ती होगी

ट्रेड यून‌ियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल - फोटो : लाल स‌िंह/अमर उजाला, नोएडा
हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अनुबंध आधार पर 1500 चालकों और 903 स्टोरमैनों की जल्द भर्ती की घोषणा की है। इसके अलावा 930 परिचालकों की नियमित भर्ती को भी मंजूरी दे दी गई है। पंवार ने कहा कि अनुबंध चालकों को 15 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इससे पहले 413 चालकों की भर्ती अनुबंध पर की जा चुकी है, जबकि परिचालकों की नियमित भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को लिखा गया है।

इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक में सभी मांगों को मान लिया गया था, इसके बावजूद हड़ताल पर जाना उचित नहीं है। पंवार ने कहा कि हड़ताल का प्रदेश में मिलाजुला असर रहा है। इससे 1600 बसें ही रूटों पर चल सकीं, शेष बसों का दोपहर बाद तक संचालन शुरू कर दिया गया।

सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश में 850 निजी बसों को रूटों पर जाने के निर्देश दिए थे, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा कर्मचारियों की कई अन्य मांगों को भी पूरा कर दिया गया है, जबकि सेवाओं को और बेहतर करने के लिए नई बसें भी रोडवेज के बेड़े में जल्द शामिल की जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें