09jjrp05- बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो के जिलाध्यक्ष सतपाल पहलवान। स्रोत : पार्
झज्जर। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के 23 अगस्त को बेरी हलके के दौरे को लेकर रविवार को इनेलो पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान और हलका प्रधान बलराज ने की।
कार्यक्रम का आयोजन पुरानी गौशाला के सामने, डीघल में शाम 4 बजे किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अभय चौटाला कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर नूंह में आयोजित होने वाले स्व. देवीलाल जयंती समारोह को लेकर चर्चा करेंगे और कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। बैठक में कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादयान, हलका प्रधान सोनू मदाना, धर्मवीर, बलजीत फोगाट, जयप्रकाश पहाड़ीपुर, सूरजभान, मास्टर सुखबीर, योगेश सैनी मौजूद रहे।