गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेले गए तीन मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मैच खेले गए। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी, जीटीबी हॉस्टल व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मैच जीते।
पहला मैच सब जूनियर वर्ग में हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। इसमें अर्नव ने 40, रन बनाए। गेंदबाजी में वंश ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 18.1 ओवर में 140 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अब्दुल रहमान ने सबसे अधिक 40 रन बनाए।
गेंदबाजी में अर्नव और यायहा ने तीन विकेट लिए। दूसरा मैच जूनियर वर्ग में हुआ। इसमें मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। इसमें देव शर्मा ने 44,रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीता।
टीम की ओर से देव सिंह ने सबसे अधिक 41 रन बनाए।, दक्ष ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आरिश, युग और देवांश ने तीन-तीन विकेट लिए। तीसरे मैच में जीटीबी हॉस्टल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इसमें अक्ष ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिक और सचित ने तीन-तीन विकेट लिए। स्पोर्ट्स स्टार की टीम 18.5 ओवर में 180 रन ही बना सकी और 15 रन से मैच हार गई। कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को सीनियर वर्ग में एक मैच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा।