फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कचरा जलाने वालों पर 16 लाख जुर्माना

Sun, 25 Feb 2018 02:27 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ई कचरा - फोटो : net image
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने रामगंगा किनारे ई-कचरा जलाने व फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया है। इनकेखिलाफ पिछले दिनों मामला दर्ज किया गया था। कुल 25 आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया है, जिनमें से सात पर एक-एक लाख जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

रामगंगा किनारे प्रदूषण फैलाने वालों पर अधिकारियों की सख्ती बढ़ गई है। एनजीटी के आदेश के बाद ई-कचरा जलाने व फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

20 फरवरी को 28 लोगों पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। शनिवार को फिर 25 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी इ. आरके सिंह ने बताया कि अतीक अहमद, कासिम अली, शाकिर हुसैन, जुल्फकार अहमद, नाजिर हुसैन, अीतक महबूब और राकिब उर्फ नन्हें पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि अन्य 18 आरोपियाें पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसकेसाथ ही रामगंगा किनारे की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें