फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: मकान मालकिन को किराया मांगना पड़ा भारी, किरायेदार मां-बेटी ने छोड़ा पालतू कुत्ता और पिटाई भी कर दी

Sat, 13 Jul 2024 09:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में किराया मांगने पर किरायेदार ने मकान मालकिन पर पालतू कुत्ता छोड़ा दिया। साथ किरायेदार मां-बेटी ने मिलकर मकान मकान मालकिन की पिटाई कर दी। हालांकि मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालकिन को अपने घर का किराया मांगने जाना महंग पड़ा गया। किरायेदार ने न केवल उस पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया, बल्कि मां-बेटी ने मिलकर पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोचन नगर में रहने वाली पीड़िता बीना चैहथा ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है और दुर्गापुर टिकरापारा में उसका स्वंय का मकान है। उक्त मकान को वो लोग किराये में देते हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब दो वर्षो से बापन पंजा अपने परिवार के साथ उनके मकान में किरायेदार के रूप में रह रहे हैं। उनके द्वारा किराये के पैसे को देने के लिये हमेशा आनाकानी करते हैं। कल शाम तकरीबन सात बजे जब वह किराये का पैसा लेने दरोगारा टिकरापारा गईं थी,  इस दौरान बापन पंजा घर में नहीं था। उसकी पत्नी मामनी पंजा और उनकी बेटी ही घर में थी।

इस बीच उनसे ही किराये का पैसा मांगने पर वे आनाकानी करते हुए गाली-गलौज पर उतर आये और देखते ही देखते मां-बेटी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही उन्होंने अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया। जिससे पीड़िता के गाल, कान में चोट लगने के अलावा कुत्ते के हमले से पैर में भी चोट लगी है।  बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के बाद इस मामले में धारा 115 (2), 291, 296, 3 (5) के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें