फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेहा ने किया नाम रोशन: दसवीं में हासिल किए 92.83 फीसदी अंक, पिता ने सब्जी बेचकर बेटी को पढ़ाया

Mon, 13 May 2024 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

ग्राम चंदनपुर के छोटे सब्जी विक्रेता राजेंद्र कुशवाहा की बेटी स्नेहा कुशवाहा जिसका घर से स्कूल करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रतिदिन वह टेंपो से स्कूल जाती थी। जिसने माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा दसवीं के जारी नतीजा में 92.83% लाकर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
स्नेहा ने दसवीं में हासिल किए 92.83 फीसदी अंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के कारण प्रतिभावान बच्चे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरागाही में सब्जी विक्रेता की बेटी स्नेहा कुशवाहा ने बिना किसी कोचिंग एवं ट्यूशन के सिर्फ स्कूल की पढ़ाई के दम पर 92.83% लाकर माता-पिता का नाम  नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

 

ग्राम चंदनपुर के छोटे सब्जी विक्रेता राजेंद्र कुशवाहा की बेटी स्नेहा कुशवाहा जिसका घर से स्कूल करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्रतिदिन वह टेंपो से स्कूल जाती थी। जिसने माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के द्वारा दसवीं के जारी नतीजा में 92.83% लाकर स्कूल एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्नेहा बताती है कि गांव के आसपास कोई अच्छा ट्यूशन या कोचिंग नहीं था जिस कारण में ट्यूशन कोचिंग नहीं कर पाई परंतु स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती थी जिस कारण ट्यूशन एवं कोचिंग की आवश्यकता भी महसूस नहीं हुई। 

 

स्नेहा आगे इंजीनियरिंग की फील्ड में कुछ अच्छा करना चाहती है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरागाही के प्राचार्य विजय कश्यप ने बताया कि कक्षा दसवीं में 51 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया जिसमें विद्यालय का परिणाम 80% रहा वहीं प्रथम श्रेणी 18 लोग आए इस प्रकार 12वीं में विमलेश यादव ने 84% लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में 100% परीक्षा परिणाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें