Justice Uboveja : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका ने आज रायपुर स्थित राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Justice Uboveja : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रामेन डेका ने आज रायपुर स्थित राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के बाद राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव साय ने बुके से उबोवेजा का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टीपी शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एनके शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा श्री उबोवेजा के परिजन उपस्थित रहे।