फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; सुशील आनंद का तीखा हमला, बोले- तानाशाह है बीजेपी सरकार

Tue, 27 Aug 2024 03:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Sushil Anand shukla said on BJP government: छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने धरना स्थल से सभी को बलपूर्वक खदेड़ा। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sushil Anand shukla said on BJP government: छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने धरना स्थल से सभी को बलपूर्वक खदेड़ा। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज विष्णुदेव सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया है। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के काफिले को रोककर भाजपा और संघ के नेताओं ने अभद्रता की है। उन पर कार्यवाही के बजाय शातिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुखद और निंदनीय है। ये सरकार अपनी विदाई का का मार्ग खुद ही तय कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कल्पनाजीवी सरकार है। बस्तर के स्कूलों में 12 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकार उसे भर नहीं रही और बात एआई और रोबोटिक्स की शिक्षा देने की कर रही है। सरकार को ये बताना चाहिए कि वहां ये शिक्षा देगा कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें