किसी ने इनका वीडियो बना के सोशल मीडिया में डाल दी जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को दंतेवाड़ा पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कर थाना तलब कर कार्यवाही किया।
सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के दन्तेवाड़ा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक बारिश में चलती बाइक पर नहा रहे हैं इनमें से एक युवक बाइक चला रहा है,जबकि उसके पीछे बैठा हुआ युवक साबुन लगा रहा है दोनो के शरीर मे झाग लगा हुआ है।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना के सोशल मीडिया में डाल दी जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को दंतेवाड़ा पुलिस ने वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कर थाना तलब कर कार्यवाही किया। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि वीडियो दन्तेवाड़ा नगर के बस स्टैण्ड के पास स्थित अमित कलेक्शन के सामने का है। जहां पर दो युवा देवदास कर्मा पिता जगदीश कर्मा और अंकुश कर्मा पिता पाण्डुराम कर्मा दोनो निवासी ग्राम फरसपाल बाइक में सड़क पर घूम कर नहाने का स्टंट करते हुये आने- जाने वाले आम नागरिकों का भी जीवन खतरे में डाल रहे थे।
दंतेवाड़ा पुलिस को मामला संज्ञान में आने पर दोनो युवकों द्वारा अपने कृत्य के लिए माफी भी मांगा गया। दंतेवाड़ा की यातायात की व्यवस्था संभाल रहे चंद्राकर का कहना है कि पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट दिशानिर्देश है किसी प्रकार का स्टंट करते हुए अगर नगर में कोई भी बाइक सवार दिखता है या फिर सोशल मीडिया व्हाट्सएप या आम जनता के माध्यम से किसी भी प्रकार से यातायात को प्रभावित करें उसे सख्त से सख्त कड़ी कार्यवाही की जाएगी।