रायपुर ट्राफिक पुलिस की नई पहल
- फोटो : अमर उजाला
ट्राफिक पुलिस की ओर से रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए नई पहल शुरुआत किया गया है। ट्रफिक नियम का उल्लघन करने वालों को यातायात नियमों की जानकारी और पालन के प्रति जागरूकता लाने चौक पर ही यातायात की पाठशाला आयोजित की जा रही है। जिसके तहत यातायात रायपुर के प्रशिक्षित अधिकारियों की ओर से चौक-चौराहों में यातायात की पाठशाला आयोजित कर उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को रोककर नियमों की जानकारी और पालन करने के लिए प्रशिक्षण देने का काम कर रहें है, साथ ही यातायात संकल्प पत्र भराकर भविष्य में दोबारा उल्लंघन नही करने की शपथ दिलाई जा रही है।
पुलिस की ओर से शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के उल्लंघनकर्ताओ पर सख्ती और जुर्माने कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जागरूकता सहित कई प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात नियमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए नया तरीका निकाला गया है। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह की ओर से उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के लिए चौक पर ही यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षित करने के निर्देश किया गया हैं। जिसके तहत शहर के शास्त्री चौंक, मरीन ड्राइव और रेलवे स्टेशन चौंक में यातायात की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका एसपी रायपुर की ओर से शास्त्री चौंक में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उपस्थित उल्लंघनकर्ता चालकों से अपील की गई कि वे नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। साथ ही संकल्प ले कि भविष्य में सभी यातायात नियम का पालन करेंगे।
सही जवाब देनें पर नहीं कटेगा चालान
यातायात की पाठशाला कार्यक्रम आयोजन का प्रमुख उद्येश्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को स्पॉट पर ही रोककर यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाना है। उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में क्लास लगाकर विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। उसके बाद उनसे प्रश्न पूछा जायेगा और जो लोग सही जवाब देंगे उन्हें बिना जुर्माना किये जाने दिया जाएगा। जो फेल होगें उनको पुनः क्लास करना होगा। साथ ही भविष्य में नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु संकल्प पत्र भरवाया जाएगा ताकि शहर की यातायात सुव्यवस्थित एवम् सुरक्षित तरीके से संचालित हो सके।
ट्राफिक नियम तोड़ने पर लगेगी क्लास
शास्त्री चौक पर मीडिया के साथियों से बात करते हुए एसएसपी रायपुर ने बताया कि रायपुर में यातायात पुलिस अब लगातार चौक-चौराहों पर यातायात की पाठशाला लगाएगी। इसमें सड़क पर उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक क्लास लगाई जायेगी और उन्हे यातायात नियमों और उनका उल्लंघन करने पर कार्यवाही के बारे में जागरूक किया जायेगा तथा उनसे संकल्प पत्र लिया जाएगा।