फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सुकमा में DRG और बस्तर फाइटर्स टीम ने की सर्चिंग, जंगल की तरफ भागे नक्सली; विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद

Fri, 22 Mar 2024 08:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सुकमा जिले में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। सर्चिंग की सूचना मिलते ही नक्सली जंगल की तरफ भाग गए। वहीं, पुलिस ने मौके से हथियार, वर्दी, नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
नक्सली सामग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले में नक्सलियों की सूचना पर निकले जवानों के द्वारा भारी मात्रा में नक्सली सामान के साथ ही हथियार भी बरामद किया गया।  बताया जा रहा है कि पुलिस को आता देख नक्सली भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन


मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि पुलिस सर्चिंग के दौरान टेटेमडगु एवं पटेलपारा के बीच की पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि देख नक्सली आसपास के घने जंगलों में भाग गए। वहीं, पुलिस को मौके पर आसपास के इलाकों की सर्चिंग करने पर एक भरमार बंदूक, दो प्रेशर आईईडी, एक स्केनर सेट, तीन बैटरी, चार पिट्टू, दो वर्दी, बारूद पाउडर र 500 ग्राम, दो छोटा बैटरी,  बिजली वायर 20 मीटर, एक चेकर मशीन, घुंघरू 1 जोड़ी, फटाका 3 डिब्बा, दो सेलो टेफ, 12 नक्सल साहित्य, दवाईयां व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद की गई।  अभियान के बाद डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स टीम सुरक्षित कैंप वापस लौट आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें