फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: जंगल सफारी खुलने का समय बदला; अब सुबह सात से शाम चार बजे तक घूम सकेंगे पर्यटक

Mon, 08 Apr 2024 06:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नौ अप्रैल से सफारी पर्यटन अंतर्गत जंगल सफारी और जू में भ्रमण के लिए प्रवेश का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक किया गया है।
विज्ञापन
जंगल सफारी नवा रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में इस महीने में बढ़ते गर्मी को देखते हुए जंगल सफारी के खुलने का समय में बदलाव किया गया है। इससे पर्यटकों को वन्यजीवों को देखने के लिए बेहतर अनुभव मिल सकता है। नौ अप्रैल से सफारी पर्यटन अंतर्गत जंगल सफारी और जू में भ्रमण के लिए प्रवेश का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक किया गया है।
विज्ञापन


नया रायपुर स्थित नंदनवन जू सफारी में गर्मी को देखते हुए और पर्यटकों वन्यजीवों को देखने का बेहतर अनुभव मिलने के लिए जंगल सफारी प्रबंधन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। नौ अप्रैल से समय में बदलाव कर दिया जाएगा। अब पर्यटक सुबह सात बजे से जंगल सफारी घूम सकते हैं। 

नया रायपुर स्थित नंदनवन जू  और सफारी में  मैमल्स और रेप्टाइल्स सहित कुल 37 वन्यजीव प्रज़ातियों का खूबसूरत आशियाना है l जंगल  सफारी प्रबंधन द्वारा सफारी पर्यटन में बेहतर अनुभव दिलाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है जंगल सफारी के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर में बताया कि  नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और जंगल सफारी प्रबंधन  द्वारा  वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास में सतत प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें