फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: 100 फीट ऊंचाई से गिरता है पवई झरना, जिले का है प्रमुख पर्यटन स्थल, लग रही है सैलानियों की भीड़

Sun, 24 Dec 2023 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़

सार

जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम खड़िया डामर से लगे घने जंगल और पहाड़ के बीच पवई झरना है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, यहां बलरामपुर जिले से बड़ी संख्या के लोग पिकनिक मनाने आते हैं।
विज्ञापन
100 फीट ऊंचाई से गिरता है पवई झरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित दर्शनीय स्थल पवई झरना प्रमुख पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। साल की विदाई और नए साल के स्वागत के लिए पवई झरने में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है मगर इसके बावजूद यह स्थल प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है।

 

जनपद पंचायत बलरामपुर के ग्राम खड़िया डामर से लगे घने जंगल और पहाड़ के बीच पवई झरना है। यहां की नैसर्गिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, यहां बलरामपुर जिले से बड़ी संख्या के लोग पिकनिक मनाने आते हैं। वहीं दूसरे राज्यों से भी पिकनिक मनाने सैलानी पहुंच रहे हैं। पवई झरना चारों ओर से पहाड़ों से घिरा होने के कारण शाम जल्दी हो जाती है। 

 

100 फीट ऊपर से गिरता है झरना

पवई झरना आकर्षण का केंद्र है, यहां करीब 100 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है झरने के नीचे चनान नदी बहती है बुनियादी सुविधा विकसित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर आज तक कोई पहल नहीं की गई। वन विभाग द्वारा थोड़ा बहुत यहां निर्माण कार्य सैलानियों की सुविधा के लिए करााया गया है। लेकिन यह भी नाकाफी है।

विज्ञापन

पवई झरने पर जाने के लिए पार करने पड़ते हैं तीन नाले 

पवई झरने तक जाने के लिए तीन छोटे नाले पार करके जाना पड़ता है, एक नाले से तो आसानी से चार चक्का वाहन पार हो जाता है वहीं दो नाला से पार करना मुश्किल होता है। तीनों नालों में पानी बह रहा है। प्रशासन को पहल कर आने जाने के रास्ते को ठीक करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें