फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: रोज-रोज शराब पीकर जुल्म ढाता था पति, पत्नी ने गला दबाकर कर दी हत्या; महिला के दोस्त ने दिया साथ

Mon, 01 Apr 2024 09:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में पुलिस ने युवक की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या में युवक की पत्नी और पत्नी का दोस्त शामिला था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेवई थाना पुलिस ने युवक की मौत का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके पुरुष मित्र गिरफ्तार किया है। दिसंबर महीने में युवक की मौत हुई थी। उसका शव घर में बिस्तर पर मिला था। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मृतक की पत्नी से पूछताछ में पति की हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेवई के रिसाली सेक्टर में रहने वाला मेवाराम साहू 13 दिसंबर की रात में खाना खाकर सो गया था। सुबह परिजनों ने उसे मृत हालत में पाया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मेवाराम साहू की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने दोबारा परिजनों से पूछताछ की तो पत्नी ने संगीता साहू ने पूरी कहानी बताई। 

मृतक की पत्नी संगीता साहू ने बताया कि मेवाराम साहू शराब पीकरआए दिन वाद-विवाद और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर पति का हत्या कर दी। आरोपी पत्नी संगीता पूर्व में भिलाई स्टील प्लांट में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी और उसी कार्यालय में वाहन चालक सुनील डहरिया से मित्रता हुई। आरोपी पत्नी ने सुनील डहरिया के साथ मिलकर अपने ही सुहाग की हत्या की। 
विज्ञापन


दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके पुरुष मित्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पति से परेशान थी, जिसके चलते दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें