फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पहले 'भूत बंगले' में डराया फिर किया नाबालिग से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Fri, 13 Aug 2021 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में आरोपी भी नाबालिग है और पीड़िता का सहपाठी है। जानकारी के अनुसार फेसबुक से दोस्त बना आरोपी, किशोरी को मॉल में बने भूत बंगले में ले गया। यहां उसने पहले किशोरी को भूतों से डराया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्मृति नगर थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली एक किशोरी की फेसबुक के जरिए एक 17 वर्षीय युवक से हुई थी। दोनों फोन पर भी बात करते थे। एक दिन युवक ने किशोरी को मिलने के लिए शहर के सूर्या मॉल में बुलाया।

विज्ञापन


मॉल में पहुंचकर युवक किशोरी को यहां बने स्कैरी हाउस (भूत बंगला) में ले गया। यहां पहले युवक ने किशोरी को भूतों से डराया और फिर अंधेरे में मौके का फायदा उठाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग गया। 

मॉल से निकलकर किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने स्मृति नगर थाना पहुंच कर इसकी शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें