फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Forest Fire: मनेन्द्रगढ़ में लघु वनोपज गोदाम परिसर में भीषण आग, तेटूपत्ता भरे बोरे जलकर राख

Fri, 22 May 2026 01:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़

कठौतिया ग्राम पंचायत के अंतर्गत स्थित लघु वनोपज गोदाम परिसर में भीषण आग लग गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। 

आग की लपटें काफी तेज थीं। इससे परिसर में रखे तेंदूपत्ता से भरे बोरों में भी आग फैल गई। स्थानीय निवासी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

वे डिब्बों से पानी भरकर लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी तक अज्ञात बना हुआ है। इस भीषण अग्निकांड ने वन विभाग की घोर लापरवाही को पूरी तरह उजागर कर दिया है। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें