पुलिस ने आरोपियों की निकाली पैदल रैली
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा में मिशन रोड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले 17 सितंबर की रात सामाजिक कार्यकर्ता आनंद रैकवार की शराब के नशे में धुत युवकों ने मामूली सी बात को लेकर लात घुसों से बेरहमी से पिटाई की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था। आनंद रैकवार को गम्भीर हालात में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार अभी भी जारी है। आंनद के सिर और कमर पर गभीर चोटें आई थीं।
इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यपारी संघ और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं में कोतवाली थाना पहुंच कर कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। जहां कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी सुभाष विश्कर्मा पिता अशोक विश्कर्मा 28 वर्षीय लक्षमण बन तालाब निवासी, पकंज सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 25 वर्षीय गांधी चौक निवासी, अमर मेहरा पिता सुखदेव 27 वर्षीय दर्री रोड कोरबा निवासी हैं। पुलिस आरोपियों को सबक सिखाने और अपराध को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली परिसर से पैदल रैली निकाली जहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि आनंद रैकवार के साथ हुई मारपीट के मामले में कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यालय में पेश किया गया।