फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: असामाजिक तत्वों ने स्कूटी को किया आग के हवाले, धू-धू कर जलता रहा वाहन

Fri, 29 Sep 2023 10:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सुनसान सड़क किनारे गली में एक एक्टिवा वाहन को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। राजगीरों की नजर जब उसपर पड़ी तो असामाजिक तत्व वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमोरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सुनसान सड़क किनारे गली में एक एक्टिवा वाहन को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। राजगीरों की नजर जब उसपर पड़ी तो असामाजिक तत्व वहां से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन

ये घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की है। जब खरमोरा बस्ती से लगे सड़क किनारे एक एक्टिवा वाहन में आग लगा दी गई तो राहगीरों की नजर पड़ी तो वे मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि एक्टिवा वाहन धू-धूकर जल रहा था। लोगों ने रेत और आसपास गड्ढे में रखे पानी से आग पर काबू पाने प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते वाहन जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। नंबर प्लेट न होने की वजह से वाहन के मालिक का पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें