फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: स्कूल के शौचालय में कुंडली मारकर बैठा था सात फीट अजगर, बच्चों ने देखा तो मचा हड़कंप

Thu, 22 Feb 2024 06:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

स्कूल के शौचालय में एक किनारे विशाल सांप देखकर शौचालय गए कुछ बच्चें भाग खड़े हुए जिसके बाद बच्चों ने सांप दिखने की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी। 
विज्ञापन
सांप पकड़ता सपेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले को सांपों के लिए जाना जाता हैं, मौसम के बदलते ही फिर से अब सांप दिखने लगे हैं। ऐसा ही सांप निकलने की घटना जिले के जेपी कॉलोनी के मिडिल स्कूल में देखने को मिली। स्कूल के शौचालय में एक किनारे विशाल सांप देखकर शौचालय गए कुछ बच्चें भाग खड़े हुए जिसके बाद बच्चों ने सांप दिखने की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दिया जिसके फौरन बाद बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना देरी किए इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दी गई। 

विज्ञापन

 

सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं और बच्चों के शौचालय प्रवेश कर रोक लगाने को कहा फिर थोड़ी देर बाद स्कूल में पहुचने पर शौचालय में बैठे 7 फिट लंबे धमना साप को सुरक्षित रेस्क्यू किया तब जाकर बच्चे और शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
 

शिक्षिका अनीता टंडन ने बताया कि स्कूल समय में सोच की छुट्टी होने पर जब बच्चे शौचालय पहुंचे तो देखा कि एक सांप कुंडली मार बैठा हुआ था इस दौरान बच्चों की पुकार मचाते हुए शौचालय से बाहर निकले और इसकी सूचना दी। सुरक्षा के लिए हाथ से बच्चों को शौच जाने के लिए रोका गया और इसकी सूचना स्नेक कैचर को दी गई जहां रिस्क कर सांप को पकड़ा गया।

विज्ञापन


स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बच्चों को सांप के विषय में बताया गया की यह धमना साप हैं जो की जहरीला नहीं और साप हमारे पर्यावरण संतुलन के लिए बहुत ज़रूरी हैं, साप दिखने पर उसको मारे नहीं बल्की उनको बचाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें