फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: मां ने बेची जमीन, मांगने पर पैसे नहीं मिले तो बेटी ने रची ऐसी साजिश, जानकर दंग रह जाएंगे आप

Sun, 12 May 2024 02:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

कांकेर एडिशनल एसपी मनीषा राठौर ने बताया कि मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटी ने मां के घर में चोरी करने की पूरी साजिश रच डाली। बेटी ने दो आदतन चोरों के साथ मिलकर घर से नौ लाख रुपये की चोरी की।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर पुलिस ने नंदनमारा इलाके में अपनी मां के घर में चोरी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने नौ लाख रुपये नकद अपनी माँ के घर से दो पुरुष मित्रों के साथ चोरी को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


कांकेर एडिशनल एसपी मनीषा राठौर ने बताया कि मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटी ने मां के घर में चोरी करने की पूरी साजिश रच डाली। बेटी ने दो आदतन चोरों के साथ मिलकर घर से नौ लाख रुपये की चोरी की। पुलिस को संदेह होने पर बेटी से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। चोरी के आरोप में बेटी और दोनों पुरुष मित्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

 

नंदनमारा गांव में चरणबती कोर्राम ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक जमीन 12 लाख रुपए में बेची थी। उसमे से लगभग तीन लाख रूपये अपने घर बनाने में खर्च किया था बाकी नौ लाख घर के अलमारी में रखे हुए थे। जिसे 9 मई की रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली।  

जांच के दौरान बेटी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसे पैसे की जरूरत होने पर उसकी मां ने देने से मना कर दिया, जिसके बाद से ही अपने अन्य दो सहयोगी सोमारू पांडे और शीतल नायक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें