टिकिट के एक दिन पहले कार्यकर्ताओ की इस नारेबाजी से बगावत के सुर तेज हो गए हैं वहीं दूसरी ओर कांकेर में आयोजित संकल्प शिविर से वर्तमान विधायक शिशुपाल शोरी दूर नजर आए। उनके संकल्प शिविर में नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में चर्चा का बाजार गर्म रहा।
चुनावी सरगर्मी के बीच कांकेर जिले की तीनों विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शामिल होने पीसीसी चीफ दीपक बैज व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी पहुंचे हुए थे। कार्यकर्ताओं के इस संकल्प शिविर के दौरान अंतागढ विधानसभा में जमकर नारेबाजी देखने को मिली। वर्तमान विधायक अनूप नाग के समर्थकों ने टिकिट कटने की चर्चा पर अनूप नहीं तो कोई नहीं के जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन
टिकिट के एक दिन पहले कार्यकर्ताओ की इस नारेबाजी से बगावत के सुर तेज हो गए हैं वहीं दूसरी ओर कांकेर में आयोजित संकल्प शिविर से वर्तमान विधायक शिशुपाल शोरी दूर नजर आए। उनके संकल्प शिविर में नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में चर्चा का बाजार गर्म रहा।
वर्तमान विधायक अनूप नाग के समर्थक हजारों की संख्या में दीपक बैज और राजेश तिवारी के सामने नारेबाजी करते दिखे अनूप नाग समर्थक कही न कही पर टिकट कटने के अफवाह के चलते नाराज नजर आए। अब समय के साथ ये देखना होगा की पार्टी किसे अपना प्रत्याशी चुनती है। वहीं दूसरी ओर बता दें कि पखांजूर में जहां बंग समुदाय ज्यादा है कुल मिलाकर पखांजूर के पास 131 पोलिंग बूथ है।
विज्ञापन
वहां से एक संभावित प्रत्याशी के नाम पर पखांजूर वासियों का बड़ा जोर चल रहा है। उनका नाम है रूप सिंग पोटाई जो की क्षेत्रीय है और आदिवासी समाज से आते है। उस क्षेत्र को मांग है की विधायक इस बार पखांजूर एरिया से हो इसी के चलते पोटाई समर्थक भी सभा स्थल पर मौजूद थे।