फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: नौ अगस्त को शिक्षक-पालक बैठक कराने का आदेश, विरोध में आदिवासी समाज ने सौंपा ज्ञापन,जानें मामला

Wed, 12 Jun 2024 04:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

प्रदेश में पहली बार एक साथ पालक-शिक्षक बैठक होने जा रही है। यह मेगा बैठक 9 अगस्त को होगी। इसे लेकर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन
समाज के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पहली बार एक साथ पालक-शिक्षक बैठक होने जा रही है। यह मेगा बैठक 9 अगस्त को होगी। इसे लेकर राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। इस आदेश को लेकर छग सर्व आदिवासी समाज व छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ ने विरोध दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 

इसे लेकर कलेक्टोरेट में समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया। समाज के डॉ.संतोष धुर्वे, गजराज टेकाम, आसकरण सिंह धुर्वे ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बाहुल्य है। हर साल 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है व शासन द्वारा सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस दिन आदिवासी समाज के सभी वर्ग के लोग अपनी आदिम संस्कृत -परंपरा का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन, स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर 9 अगस्त के दिन सभी शिक्षण संस्थान में मेगा बैठक कराने निर्देशित किया है जो कि गलत है। यह बैठक किसी अन्य दिन कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें