कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में आगजनी, हत्याकांड के बीच आज शनिवार को नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पुराने कलेक्टर जन्मेजय महोबे अब जिले से विदा हो गए है।
कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह में आगजनी, हत्याकांड के बीच आज शनिवार को नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पुराने कलेक्टर जन्मेजय महोबे अब जिले से विदा हो गए है। इसके अलावा आज देर शाम तक नए एसपी राजेश अग्रवाल भी पदभार ग्रहण कर लेंगे। शुक्रवार देर रात 9.30बजे लोहारीडीह कांड के बाद राज्य सरकार ने कलेक्टर व एसपी को हटाया था। इसके बाद आज शनिवार को ही नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पदभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
वर्तमान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने नवपदस्थ श्री वर्मा को कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताएं पूरी कराई। उन्होंने नवपदस्थ कलेक्टर श्री वर्मा को कबीरधाम जिले के प्रशासनिक तथा भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी दी। जन्मेजय महोबे ने कबीरधाम जिले में 2 वर्ष 2 माह बीस दिन तक कलेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कलेक्टर श्री वर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए बधाई दी व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय कराया। पदभार ग्रहण करने के बाद नवपदस्थ कलेक्टर वर्मा ने जिला कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।
नवपदस्थ एसपी और कलेक्टर की जानकारी
नवपदस्थ कलेक्टर गोपाल वर्मा वर्ष 2016 बैच के प्रमोटी आईएएस है। इससे पहले ये राज्य सूचना आयोग में सचिव, खैरागढ़ कलेक्टर व बलौदाबाजार सीईओ रहे चुके है। प्रशासनिक कार्य का काफी लंबा अनुभव है। इसी प्रकार नए एसपी राजेश अग्रवाल वर्तमान समय में बलरामपुर में एसपी के रूप में पदस्थ है। अब ये कबीरधाम जिले के एसपी होंगे। राजेश अग्रवाल 2012 बैच के प्रमोटी आईपीएस है। ये कबीरधाम जिले में 2012 से 2014 तक एएसपी के रूप में पदस्थ रहे है। पूर्व में रायगढ़ जिले के एसपी भी रह चुके है।