फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: शादी का झांसा देकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, 39 दिन बाद महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जानकारी के मुताबित नाबालिक बालिका ने परिजनों के साथ अकलतरा थाने में दिनांक 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया की पचरी गांव का रहने वाला अमित कश्यप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर आरोपी अमित कश्यप फरार था। जिसे 39 दिनों के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबित नाबालिक बालिका ने परिजनों के साथ अकलतरा थाने में दिनांक 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया की पचरी गांव का रहने वाला अमित कश्यप ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। जिस पर आरोपी अमित कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 
 

आरोपी अमित कश्यप रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। मगर कुछ पता नहीं चला पा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल की मदद ली गई जिसमे आरोपी अमित कश्यप का मोबाइल लोकेशन सोलापुर पुणे महाराष्ट्र में होने पर पुलिस टीम पहुंची। जहां से आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को जांजगीर चांपा जिला लाया गया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें