फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: खाना खाने के बाद बरामदे में टहल रहा शिक्षक हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Sun, 15 Oct 2023 03:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

15 अक्तूबर की सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, आकाश की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद   बाद परिजनों को सौप दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के तुमनार प्राथमिक शाला में पढ़ाने वाले शिक्षक अचानक से शनिवार को अपने घर के बरामदे में बिहोश हो गए जिन्हें बेहतर उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मेकाज रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक ने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी लगते ही परिजनों में मातम छा गया। 

विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मेकाज चौकी स्टाफ ने बताया कि बीजापुर जिले के राऊत पारा निवासी आकाश पागे 14 अक्तूबर की सुबह अपने स्कूल तुमनार प्राथमिक शाला गए थे जहां से लौटने के बाद खाना खाने के बाद अपने शासकीय क्वार्टर में टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी से बात भी किए कि अचानक से चक्कर खाकर गिर पड़े। पड़ोसियों ने उन्हें निजी वाहन की मदद से बीजापुर अस्पताल ले गए जहां स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर कर दिया गया। 

 

15 अक्तूबर की सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई, आकाश की मौत की खबर लगते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद   बाद परिजनों को सौप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें