फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma Encounter: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जमकर हुई गोलीबारी; एक नक्सली ढेर

Sat, 18 May 2024 09:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा जिले में शनिवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा में टेटराई तोलनाई के जंगल में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्री भी बरामद की है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नक्सलियों की एक पार्टी जंगल मे मौजूद है। जिसके बाद पुलिस को तोलनाई एवं टेटराई के बीच जंगल पहाड़ी में भेजा गया। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसके बाद नक्सली जंगल के रास्ते भाग गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां एक नक्सली का शव बरामद हुआ। साथ ही एक बंदूक भी मिली है और विस्फोटक सामग्री भी मिली है। मारे गये नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस टीम पूरे इलाके की तलाशी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें