फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नदी में नहाने गया युवक डूबा, एसडीआरएफ टीम को दो दिन बाद मिला शव

Sun, 01 Oct 2023 09:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के माड़पाल में रहने वाला युवक नदी में नहाने गया हुआ था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया, जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र के माड़पाल में रहने वाला युवक नदी में नहाने गया हुआ था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया, जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं, युवक को खोजने के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दो दिन के बाद शव को खोज निकाला।
विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगरनार पुलिस ने बताया कि माड़पाल निवासी जयराम पात्रा 32 वर्ष अपने घर से निकलकर घर से कुछ दूरी स्थित नदी में 2 दिन पहले नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया, घर नहीं लौटने पर जब परिजन वहां पहुंचे तो युवक के कपड़े नदी के किनारे पड़े थे। उन्होंने युवक के पानी में डूबने का अंदाजा लगाया। जिसके बाद इसकी सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया। दो दिन बाद युवक का शव मिला है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें