फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत बनी आकाशीय बिजली: बलरामपुर में खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत, सात लोग गंभीर रूप से झुलसे

Wed, 13 Sep 2023 10:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर चार ग्रामीणों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। मृतक व अन्य घायल ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे।चार मृतकों में तीन एक ही परिवार के बताए गए हैं। दो स्थानों में बिजली गिरने से 11 लोग इसकी चपेट में आए हैं।
 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से मौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले में बुधवार शाम चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलसर में दो स्थानों पर बिजली गिरने से चार ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। बेलसर में खेत में कम कर रहे छह लोगों पर बिजली गिरी। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, एक दूसरी घटना में खेत में कम कर रहे पांच ग्रामीणों पर भी बिजली गिरी और वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए।

विज्ञापन


बिजली गिरने से चार ग्रामीणों की मौत और सात अन्य ग्रामीणों के गंभीर रूप से झुलस जाने की घटना से हड़कंप मच गया। सभी को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चार ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य झूम से ग्रामीणों का उपचार शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। मृतकों में मनशु पुत्र फादू 33, कुंती पत्नी मनशु,  प्रितम पुत्र मनशु निवासी ग्राम पहरी, शंकरगढ़, विपिन कुजूर पुत्र ढेमा राम 35 निवासी ग्राम बेलसर शामिल हैं।

बिजली गिरने से झुलसे ग्रामीणों में मुनिया (35) पत्नी जामकरन निवासी बेलसर, प्रतिमा (30) पत्नी विपिन कुजूर निवासी बेलसर, प्रियंका (24) पत्नी सुखदेव नगेशिया, सम्मी (42) पत्नी धनसाय, मल्ली (36) पत्नी रंगु नगेशिया, अंजना (3) पुत्री सुखदेव, संदीप (10) पुत्र सुखदेव नगेशिया निवासी बांसडीह थाना शंकरगढ़ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें