फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बारिश और ओलावृष्टि में बर्बाद हो गई किसानों की फसल, छह महीने बीत जाने के बाद भी नहीं मिली फसल बीमा राशि

Tue, 12 Sep 2023 09:03 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बीते सीजन में जिले में बारिश व ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की फसल तबाह हो गई थी। इसके बाद इन्हें मुआवजा मिलता, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली है। 
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय में जनचौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कृषि प्रधान जिले के नाम से प्रसिद्ध बेमेतरा में किसानों को बीते छह माह से फसल बीमा राशि नहीं मिली है। इन किसानों ने बीते रबी सीजन में बारिश व ओलावृष्टि को देखते हुए अपने चना की फसल का बीमा कराया था। बीते सीजन में जिले में बारिश व ओलावृष्टि होने के कारण किसानों की फसल तबाह हो गई थी। इसके बाद इन्हें मुआवजा मिलता, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली है। इन्हीं समस्या को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनचौपान में किसानों ने अपनी समस्या रखी। 

विज्ञापन


ग्राम कन्हेरा से पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल का बीमा कराया था। उन्हें उम्मीद थी कि राशि मिल जाएगी, लेकिन छह माह बाद भी राशि नहीं मिली। इसी प्रकार जनचौपाल में बेरला तहसील के ग्राम करेली निवासी परदेशी राम देवांगन ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत किस्त की राशि प्रदान करने, ग्राम सोमई खुर्द निवासी उत्तरा साहू ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं दिए जाने के संबंध में, ग्राम पंचायत भदौरा के किसानों ने अटल ज्योति ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के संबंध में आवेदन दिया। जनचौपाल में कुल 38 आवेदन आए। 

कलेक्टर पीएस एल्मा ने लोगों की समस्या को सुना व संबंधित अधिकारियों से फोन और समक्ष बुलाकर निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें