फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: मंत्रालय और शासकीय विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई में बेरोजगार युवकों को मंत्रालय और अन्य शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को सुपेला ने गिरफ्तार किया है। इस मामले के एक आरोपी को पुलिस ने पहले से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई में बेरोजगार युवकों को मंत्रालय और अन्य शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को सुपेला ने गिरफ्तार किया है। इस मामले के एक आरोपी को पुलिस ने पहले से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने अब तक 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों के पास से ठगी के पैसे से खरीदे चार पहिया वाहन और महंगे मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन


धमतरी के अर्जुनी के रहने वाले तिवेंद्र सिन्हा ने सुपेला थाना में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी प्रार्थी पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मंत्रालय और अन्य शासकीय विभाग में ऊंची पहुंच बताकर बेरोजगार युवकों से धोखाधड़ी की है आरोपियों ने अभी तक तक 15 से 20 युवकों से 71 लाख रुपए नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम लेकर रफूचक्कर हो गए थे आरोपियों ने न नौकरी लगाई और न ही युवकों के पैसे वापस किए जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को पतासाजी में जुट गई। 


इसी दौरान पुलिस में जानकारी लगी कि एक आरोपी अर्जुन मानिकपुरी अपने घर सुपेला आया हुआ है जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अर्जुन के निशानदेही पर तरुण कश्यप को रायपुर, हरि विवेक डहरिया को राजनांदगांव और किशोर जायसवाल को रायपुर से गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी हरि विवेक डहरिया के खिलाफ पूर्व में राजनांदगांव के अम्बागढ़ चौकी और रायपुर के राजेन्द्र नगर थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सुखनंदन राठौर ने बताया कि युवकों से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही ठगी के पैसे से खरीदे आरोपी हरि विवेक डहरिया के पास से हुंडई कार 12 लाख कीमत और तरुण कश्यप के पास से एस क्रास कार 12 लाख कीमत समेत मोबाइल फोन जप्त किए है आरोपियों ने शेष रकम को बैंक खातों में जमा किए थे पुलिस ने उन बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें