फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: गलत सूचना फैलाने से आहत महिला पार्षद ने की खुदकुशी, पत्रकार गिरफ्तार 

Fri, 01 Apr 2022 05:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

महिला पार्षद ने पत्रकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक न्यूज पोर्टल के लिए काम करता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ गलत सूचना फैला रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक स्थानीय पत्रकार पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाने के बाद एक महिला पार्षद ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पत्रकार की पहचान अमित पांडे के रूप में हुई है और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चक्रधरनगर थाने के थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि रायगढ़ नगर निगम में सत्तारूढ़ कांग्रेस की पार्षद संजना शर्मा (40) ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि चक्रधरनगर एसएचओ को संबोधित एक शिकायती पत्र संजना शर्मा के कमरे से बरामद हुआ जिसमें कहा गया था कि पांडे द्वारा उनके खिलाफ प्रकाशित झूठी खबरों से पार्षद परेशान थीं।

एसएचओ ने कहा कि संजना ने पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकार एक न्यूज पोर्टल के लिए काम करता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके खिलाफ गलत सूचना फैला रहा है। अगर उसे कुछ हुआ तो पत्रकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पांडे को आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें