फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नृशंस हत्या : महुआ बीनने जंगल में गए तीन लोगों को पत्थरों से कुचलकर मार डाला, मृतकों में 10 साल की दादी व बच्ची भी शामिल

Fri, 01 Apr 2022 11:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

रायगढ़ के चालहा गांव की दुहनी बाई (65) अपने बेटे अमृत लाल (30) और नतिनी अमृता (10) के साथ तीन-चार दिन पहले महुआ बीनने के लिए धवाईडांड के जंगल में गए थे। तीनों महुए के एक पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर  रह रहे थे। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल में महुआ बीनने गए एक परिवार के तीन लोगों को अज्ञात लोगों ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला। मृतकों में 10 साल की बच्ची, उसके पिता व दादी शामिल है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रायगढ़ के चालहा गांव की दुहनी बाई (65) अपने बेटे अमृत लाल (30) और नतिनी अमृता (10) के साथ तीन-चार दिन पहले महुआ बीनने के लिए धवाईडांड के जंगल में गए थे। तीनों महुए के एक पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर  रह रहे थे। गांव के लोगों ने तीनों के शव मौके पर पड़े देखे। इसके बाद गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पुलिस और खोजी श्वान की टीम ने घटनास्थल की पड़ताल की। हत्या क्यों की गई, इसका कारण अभी पता नहीं चला है। रायगढ़ के एसपी अभिषेक मीणा आरोपियों का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें