फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में बारिश के आसार, तापमान में नहीं होगा बदलाव

Sat, 24 Feb 2024 10:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। बढ़ते गर्मी और तेज धूप के बीच बारिश की संभावना है। रायपुर समेत सभी संभागों में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। बढ़ते गर्मी और तेज धूप के बीच बारिश की संभावना है। रायपुर समेत सभी संभागों में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। आने वाले तीन दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान मने कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान में दो से तीन-डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर समुद्र टल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 

आज से बारिश का दौर शुरू 
आज 24 फरवरी से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। 24 और 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


सामान्य से ऊपर रहा रात का पारा 
आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध रहने के बाद बादल साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस सरगुजा में दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें