फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बुधवार से 100 फीसदी क्षमता से चलेंगे रायपुर के सिनेमाघर, दो साल बाद मिली छूट

Tue, 09 Nov 2021 11:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सिनेमा हॉल में वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। हर शो के बाद हॉल को सैनेटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
मल्टीप्लेक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में करीब दो साल बाद बुधवार से सिनेमा हॉल सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलने जा रहे हैं। रायपुर कलेक्टर ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कोविड प्रोटोकॉल के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत दी है।
विज्ञापन

 

इसके मुताबिक, सिनेमा हॉल में वैक्सीन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा। सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण वाले लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। हर शो के बाद हॉल को सैनेटाइज किया जाएगा। वॉशरूम एरिया में ज्यादा भीड़ न हो इसलिए इंटरवल के समय को बढ़ाया जाएगा। अब तक हॉल 50 प्रतिशत दर्शकों को ही एंट्री देने और एक सीट छोड़कर बैठाने की व्यवस्था के तहत चल रहे थे। अब पूरी क्षमता में लोगों को एंट्री मिलेगी। हर सीट पर लोग बैठ सकेंगे।


ये होंगे नियम 
  • सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स में कोविड-19 वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा।
  • एयर कंडीशन का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना होगा।
  • टच फ्री डिस्पेंसर के साथ सैनिटाइजर रखना जरूरी होगा। 
  • फिल्म देखने के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  • सिनेमा हॉल के संचालकों को लोगों के छोड़े गए मास्क, टिशू की ठीक तरह से सफाई करनी होगी।
  • मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल के कर्मचारियों का भी टीकाकरण अनिवार्य होगा।
  • सभी कर्मचारियों को फेस मास्क, कवर लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें