फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: राहुल के सलाहकार के दौरे पर भाजपा नेता ने ली चुटकी- खानसामा, चपरासी, माली को भी भेज दें 

Thu, 21 Oct 2021 08:45 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राहुल गांधी के सलाहकार सचिन राव मंगलवार को रायपुर आए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की थी। 
विज्ञापन
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस-भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। इन दिनों छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और विधायकों का लगातार दिल्ली आना-जाना लगा है। केंद्रीय नेता भी राज्य का दौरा करते हैं और इनके दौरे को ढाई साल के फॉर्मूले से जोड़ा जाता है। कांग्रेस पार्टी की इस अंदरूनी कलह पर भारतीय जनता पार्टी चुटकी लेने से नहीं चूकती। 
विज्ञापन


राहुल के सलाहकार का दौरा
हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सलाहकार सचिन राव रायपुर आए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की थी। इसी को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

अजय चंद्राकर ने कसा तंज
अजय चंद्राकर ने सचिन राव के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर ट्विटर पर करारा तंज कसा। अजय चंद्राकर ने लिखा, पीएल पुनियाजी प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राहुल गांधी जी के सलाहकार सचिन राव के दौरे से छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी अभिभूत हैं। कृपया उनके स्टाफ, खानसामा, चपरासी, स्टेनो, चौकीदार, गार्ड और माली का भी एक बार दौरा करवा दीजिए। आपका सिरदर्द दूर हो जाएगा। 
विज्ञापन




सचिन राव मंगलवार को रायपुर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ मंत्रियों मोहम्मद अकबर और रविंद्र चौबे ने हवाई अड्डे पर जाकर खुद उनकी अगवानी की थी। सचिन राव के सामने प्रदेश सरकार ने अपने विकास कार्यों को दिखाया। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी इनके बीच चर्चा हुई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें