फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: शादी करने जा रहे दो नक्सलियों को माओवादियों ने ही उतारा मौत के घाट, जन अदालत लगाकर बेरहमी से मारा  

Fri, 07 Jan 2022 03:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

प्लाटून कमांडर कमलू पुनेम और मिलिशिया की सदस्य मांगी हाल ही में शादी करने वाले थे। इस कारण वे माओवादी कैंप से भी भाग निकले थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो अलग-अलग हमलों में अपने ही तीन साथियों की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई इन हत्याओं में एक नक्सली प्रेमी जोड़े की हत्या की गई है, जो शादी करने वाले थे और इसी के चलते वे नक्सली कैंप से भागे थे। वहीं एक अन्य वारदात में नक्सलियों ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि गंगालूर इलाके में हुई इन हत्याओं की जानकारी हुई है। जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्लाटून कमांडर कमलू पुनेम और मिलिशिया की सदस्य मांगी हाल ही में शादी करने वाले थे। इस कारण वे माओवादी कैंप से भी भाग निकले थे। नक्सलियों ने दोनों की खोजबीन की और पकड़कर एक जन अदालत लगाकर दोनों को बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने बताया कि कमलू पुनेम 11 नक्सल वारदातों में वांछित था, वहीं मांगी भी तीन मामलों में नामजद थी। वहीं तीसरे व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें