फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, तीनों की मौत

Fri, 07 Jan 2022 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस को रेलवे ट्रैक से दो युवकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। तीसरे युवक की तलाश अभी भी की जा रही है। पुलिस को शक है कि तीसरा युवक ट्रेन की टक्कर से नदी में जा गिरा होगा। 
विज्ञापन
CRIME SCENE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रेलवे ट्रैक पार करते समय तीन युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे तीनों युवकों को ट्रेन ने कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं वहीं तीसरा युवक लापता है। 

विज्ञापन


बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि गुरुवार शाम भाटापारा थाना के अंतर्गत निपनिया व डागोरी रेलवे स्टेशन के बीच शिवनाथ नदी पर बने पुल को तीन युवक पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन तीनों युवकों को कुचलते हुए चली गई। युवकों की पहचान दशरथ साहू (40), सुरेश साहू (26) और श्रवण साहू (35) के रूप में हुई है। सभी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। 

एक युवक का शव अभी भी लापता 
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर दो युवकों को शव को बरामद कर लिया है। एसपी दीपक झा ने बताया कि दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। वहीं तीसरा युवक अभी भी लापता है। पुलिस का कहना है कि ट्रेन की टक्कर से तीसरा युवक नदी में जा गिरा होगा। इसलिए रेलवे ट्रैक पर उसका शव नहीं मिला है। पुलिस तीसरे युवक को शव को भी तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक बलौदा बाजार के डागोरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें